बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत रमहटिया के पास खेत में संदिग्ध हाल में मिले अधेड़ की हत्या के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक शंकरपुर निवासी गया प्रसाद वर्मा (50) के पिता राम सुजग वर्मा ने हत्या से पूर्व उनके बेटे तेजाब पिलाए जाने का भी आरोप लगाया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मारपीट व जानलेवा हमले में आठ लोगों पर मुकदमा रामसुजग वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी राजन से कई वर्ष से उनके परिवार की रंजिश चल रही है। जिसके चलते अक्सर वह लो...