बस्ती, दिसम्बर 26 -- दुबौलिया/कप्तानगंज (बस्ती)। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमरही गांव में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली चेहरे पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि बेमरही निवासी रामजीत उर्फ सोखा उर्फ घरभरन झाड़-फूंक का काम करता था। शुक्रवार देर रात वह घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहा था, तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीणों के बाद पुलिस भी मौके पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.