बस्ती, मई 21 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना सुबह करीब 6:30 बजे तेलियाडीह-त्रिलोकपुर के पास की बताई जा रही है। तेलियाडीह गांव निवासी विनय वर्मा (50) महाराजगंज कस्बे से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से लगभग 50 मीटर पहले ही वह ट्रेलर की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद फोरलेन के नीचे गिरा ट्रक वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंची महारा...