शामली, अप्रैल 19 -- कांधला। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित नटो की बस्ती में लगातार जलभराव की समस्या ने हिंदू परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। इस मामले को लेकर स्थानीय हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। संगठन ने उच्च अधिकारियों से मिलकर जलभराव का स्थायी समाधान कराने का निर्णय लिया है। गढ़ी दौलत गांव की नटो बस्ती में पिछले काफी समय से जलनिकासी व्यवस्था ठप पड़ी है। बारिश का पानी और घरों का गंदा पानी सड़कों व आंगनों में जमा हो जाता है, जिससे हिंदू परिवारों को बीमारियों व आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और अन्य बस्तियों की तुलना में नटो बस्ती की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भेदभाव के इस रवैये से नाराज हिंदू संगठन के संदीप, अमित, मोहित, सुभाष सहित अन्य पदाधिकारियों ने तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.