झांसी, अप्रैल 27 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दहशत में कटी। मोहल्ला खटकायाना में घनी बस्ती में तीन-चार तीन से चार खतरनाक कबर बिज्जू (जंगली जानवर) दिखने से लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने मवेशी, बच्चे, बुजुर्गवारों को घरों में कैद किया और लाठी-डंडे लेकर पूरी रात सड़क पर डटे रहे। पहरेदारी की। बड़ी संख्या में रहवासी थाने पहुंचे। जहां एसएसआई आनंद सिंह को आप बीती बताई। मोहल्ले के आशीष, महाराज, कुलदीप शिवहरे, अखिलेश कुशवाहा, संतोष खटीक, जीतू, अमन, भोले, पंकज, हंसराज, मनोज कुशवाहा, पप्पू आरोप लगाया कि वन विभाग शिकायतों के बाद भी नहीं आ रहा है। वहीं कबर विज्जू की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो वॉयरल होने के बाद आसपास के इलाके भी दहशत में आ गए हैं। मोहल्ला खटकयाना में बीती रात लोग अपने घरों म...