बस्ती में घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, जलाशय में छोड़ा
मिर्जापुर, मार्च 28 -- हलिया। क्षेत्र के अहुगी कलां गांव के धरकार बस्ती में शनिवार को शाम छह बजे के करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अदवा जलाशय में छोड़ दिया। गांव के धरकार बस्ती निवासी रामनरान के घर के पास पांच फीट लंबा मगरमच्छ दरवाजे के बाहर चहलकदमी कर रहा था। मगरमच्छ को घर के बाहर देख महिलाओं के शोरगुल पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। साथ ही 112 पुलिस को सूचना दिया। इसके बाद रामधनी पाल, अशफाक अहमद हलिया थाने की पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बांस व रस्सी से मगरमच्छ के उपर बोरा फेंककर सुरक्षित पकड़ कर अदवा जलाशय के गहरे पानी में छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.