बिजनौर, मई 22 -- अफजलगढ़। आबादी के भीतर गुलदार की चहल कदमी से ग्रामीण खौफजदा हैं। भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। गांव पर्वतपुर निवासी महावीर, चन्द्रपाल, मनोज, धर्मवीर, जगदीश तथा संजय सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार बस्ती के भीतर चहल कदमी करने लगे हैं।बुधवार को रात गुलदार ने गांव में घुसकर किसी समय प्रेम सिंह की बछिया को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बृहस्पतिवार को अहले सुबह करीब पांच बजे गुलदार को महावीर सिंह के मकान की छत पर बैठे देखा गया। ग्रामीणों के मुताबिक यहां मौजूद तीन गुलदार बेधड़क होकर बस्ती में घूम रहे है। यह भी पढ़ें- भवाली-कैंची बाईपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक गांव के भीतर तथा आसपास गुलदारों की मौजूदगी से हमले की आशंका को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने गुलदारों को पकड़ने क...