बस्ती, मार्च 13 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर अमोढ़ा स्थित रामरेखा पुल के पास शनिवार की भोर में गिट्टी से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना भोर के समय हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को संभवतः नींद आ जाने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर पहले सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल से टकराया और उसे तोड़ते हुए गहरी खाई में पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।जानकारी के मुताबिक ट्रेलर कबरई से गिट्टी लादकर राम-जानकी मार्ग होते हुए किसी गंतव्य की ओर जा रह...