बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले मुकदमे में आत्मसमर्पण के दौरान न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेने का आदेश दिया था। इसी दौरान बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी रामबाबू कोर्ट से भाग निकला था। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली में तहरीर देकर महिला आरक्षी माधुरी तिवारी ने तहरीर दी कि गत 25 मार्च को एसीजेएम तृतीय कोर्ट में पैकोलिया थानाक्षेत्र के पटना गांव निवासी आरोपी रामबाबू ने आत्मसमर्पण किया था। साथ ही उसने जमानत के लिए भी प्रार्थना-पत्र दिया था। उसके खिलाफ परसरामपुर थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.