बस्ती में कार और ट्रक की भिड़ंत, कार चालक की मौत
बस्ती, मई 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर में शनिवार भोर करीब तीन बजे कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। घायल को बाहर निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान मनोज कुमार (30) पुत्र घिराऊ निवासी कचूरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार बारात से वापस लौट रहे थे, तभी गौसपुर के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई।सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.