बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में औराइन होटल के बगल स्थित एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे दुकान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक कार भी जल गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा प्लास्टिक, रबर और अन्य कबाड़ का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- मोम और दीयों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सक...