बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर एक अनियंत्रित कंटेनर की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। सल्टौआ चौराहे के पास से गुजर रहे एक कंटेनर में बिजली के लटकते तार फंस गए। जिससे मुख्य मार्ग पर लगा एक पोल जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान ब्लॉक रोड पर स्थित एक अन्य खंभा टूट गया। यह हादसा के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।गनीमत रही कि उस समय तार के चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत पोल टूटते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दिया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई सूर्यनाथ यादव अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कराया गया। इसके बाद विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.