बस्ती, जून 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के कचहरी क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने लगे मोबाइल टॉवर पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक महिला अचानक चढ़ गई। महिला को टॉवर पर चढ़ता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। बिना वक्त गंवाए दो पुलिस कर्मी टॉवर पर चढ़ गए और बीच में ही महिला को और ऊपर चढ़ने से रोक लिया और सुरक्षित नीचे उतारा लिया। इसके बाद महिला पुलिस कार्यालय में ले जाया गया। थोड़ी देर बाद उसे पुलिस वाहन में बैठाकर कोतवाली भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार की सुबह एक महिला ने मोबाइल टॉवर चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगे टॉवर उसे चढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाई और उसे टॉवर के टॉप पर पहुंचने से पहले ही बीच में रोक ...