बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। अचानक मौसम ने करवट बदला और सोमवार को करीब ढाई बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। हवा और बारिश इतनी तेज थी कि 10 मिनट के अंदर दर्जनों पेड़, बिजली के खंभे ध्वस्त हो गए। शहर में पेड़ों के नीचे पांच कारें दब गईं। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शहर में महरीखांवा मोड़ पर पेड़ के नीचे दबकर हासिम रिजवी नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। शहर के मई मोहल्लों में पेड़ गिरने से बिजली बाधित है。तूफान के कारण बिजली व्यवस्था तूफान के कारण शहरी बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई स्थानों पर पेड़ बिजली के खंभों और तारों पर गिर गए, जिससे व्यापक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कंपनीबाग सिंचा...