बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। तेज रफ्तार आंधी व पानी में बिजली के पांच दर्जन से ज्यादा पोल टूटकर धराशायी हो गए। आंधी के दौरान शहर से लेकर गांव तक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। चार विद्युत उपकेंद्र ऐसे थे, जिनकी 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। रविवार दोपहर तक 30 से अधिक फीडरों से आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मी तार व पोल पर गिरी डालियों को हटाकर लाइन बहाल करने में जुटे रहे। पूरे दिन भीषण गर्मी के बाद आधी रात के बाद लगभग तीन बजे तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ काफी तेज बारिश हुई। आंधी व बारिश के बाद बिजली गुल हो गई। चार उपकेंद्र ऐसे थे, जहां की 33 केवी लाइन पर डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र गाऊखोर की 33 केवी लाइन पांच घंटे, बभनान की लगभग सात घंटे, बाघनगर की दो घंटे, मुंडेरवा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन चार घ...