बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता जिले में अचानक बदले मौसम के तेवर ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी और बारिश के कारण गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ। सुबह से ही किसान अपने-अपने खेतों में फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे।कहीं कंबाइन मशीन का इंतजार किया जा रहा था तो कहीं कटे हुए गेहूं को प्लास्टिक की पन्नियों से ढककर भीगने से बचाने की कोशिश होती रही। तेज धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सड़कों पर वाहन चालक अपने वाहन किनारे खड़े कर सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। अचानक आए इस बदलाव से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।तेज हवा के कारण कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी अस्थायी रूप से ठप हो गई। हर्रैया, रुधौली, लालगंज, महदेवा, कप्तानगंज, साउंघाट,...