बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बस्ती मंडल में लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय और छात्रावास का निर्माण होगा। इसके लिए आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। प्रदेश के आठ मंडलों में लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना होना है। सचिव राजस्व परिषद ने आयुक्त से चार बिन्दुओं पर सूचना मांगी है। सचिव राजस्व परिषद ने आयुक्त से जिन चार बिन्दुओं पर सूचना मांगी है, उनमें प्रशिक्षण विद्यालय व छात्रावास के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि तक आवागमन के लिए रास्ते की स्थिति, भूमि के लो लैंड की स्थित और भूमि के ऊपर से एचटी लाइन गुजरने की की सूचना मांगी है। इस संबंध में आयुक्त बस्ती ने डीएम बस्त को पत्र लिखा है। आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने डीएम को लिखे पत्र में शासन से मांगी चार बिन्दुओं की सूचना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.