बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बस्ती पहुंचीं। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। राज्यपाल ने जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रस्तावित गरिमागृह का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक समावेशन और सम्मानजनक जीवन की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। राज्यपाल के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही और वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। जिला प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। राज्यपाल का बस्ती में लगभग डेढ़ घंटे का कार्यक्रम निर्धारित रहा, इस दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान जनप...