बस्ती पंचायत में 40 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
मधुबनी, मार्च 30 -- जयनगर। जयनगर के बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोल में 40 वर्षीय युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान ब्राह्मण टोल निवासी कृत नारायण झा के पुत्र मिहिर कुमार झा के रूप में हुआ है। घटना शनिवार की रात की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना का यूडीकांड दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.