बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानांतर्गत बस्ती-टांडा पुल के दोनों तरफ सोमवार की सुबह लम्बा जाम लग गया। इस पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते पुल को अभी वाहनों के आवागमन के लिए अधिकृत तौर पर नहीं खोला गया है। बावजूद इसके दो पहिया वाहन इस रास्ते से ही गुजरते हैं। साथ ही कुछ चार पहिया वाहन भी किसी तरह से पुल पर प्रवेश कर जाते हैं। रविवार/ सोमवार की रात एक मालवाहक कंटेनर के चालक ने भी शार्टकट के चक्कर में बस्ती-टांडा पुल का रास्ता पकड़ लिया। लेकिन पुल पर प्रवेश से रोकने के लिए बनाई गई मिट्टी की ठोकर में ही यह कंटेनर फंस गया। इसके फंसने के चलते आवागमन के लिए इस्तेमाल हो रहा रास्ता भी बाधित हो गया। सोमवार की सुबह से ही पुल क्रास करने के लिए पहुंचे वाहन जाम में फंसते चले गए। इनमें अधिकतर दो पहिया वाहन तो कुछ चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.