बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानांतर्गत बस्ती-टांडा पुल पर सोमवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नो-इन्ट्री में पहुंचा एक कंटेनर मिट्टी के ढेर में फंस गया। कंटेनर के फंसते ही पुल के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसके चलते राहगीरों के साथ नौकरीपेशा लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से मिट्टी में फंसे कंटेनर को हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। बस्ती-टांडा पुल 11 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया था। पुल के मरम्मत कार्य के लिए तीन महीने की अनुमति दी गई और इसके चलते बस्ती-अम्बेडकरनगर जिले को जोड़ने वाले इस पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी पुल का काम पूरा नहीं ह...