बस्ती, मई 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के चोरहाघाट स्थित रवई नदी में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से मृतक की पहचान बघौड़ा निवासी चंद्रभान उर्फ डिगुर (45) के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।बताया जा रहा है कि नदी के किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा। घटना की सूचना पर दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव,आत्महत्या की आशंका शिनाख्त हाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मृतक चंद्रभान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह...