बस्ती जिले में बिजली खंभों से हटाये जाएंगे अनावश्यक तार व लोड
बस्ती, जून 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों को उद्योग एवं व्यापार की अनुकूल परिस्थिति का निर्माण करें। इसके लिए विद्युत, पेयजल, जल निकासी, समुचित आवागमन सुविधा, अतिक्रमण मुक्त माहौल तैयार करें। इस कार्य से जनपद में उद्योग एवं व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि निवेशमित्र पोर्टल पर अब तक लम्बित कुल प्रकरणों की संख्या 437 में से 353 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। 20 आवेदन पत्रों का निरस्तीकरण किया गया है। 10 आवेदन-पत्रों पर पुनर्विचार के लिए आख्या लगाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.