बस्ती जिले में ट्रक और कंटेनर में सीधी भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बस्ती, जुलाई 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जिले के वाल्टरगंज थानांतर्गत बेलहरा के पास ट्रक और कंटेनर की सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक में फंसकर गंभीर रूप से घायल हुए चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कंटेनर के चालक को गंभीर चोट आई है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि हादसे में मृतक ट्रक चालक की पहचान रकीब अली पुत्र वाहिद अली, निवासी बांनका गांव थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुरखीरी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- डिवाइटर से टकराया ट्रक, झारखंड के चालक-खलासी की मौत पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह ट्रक लेकर चालक रकीब अली, डुमरियागंज की तरफ से बस्ती आ रहा था। तभी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.