बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, अन्य जगहों पर नहीं गिरी पानी की बूंद
बस्ती, जून 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले की हर्रैया तहसील के साथ सल्टौआ क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात के बाद तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जहां जिले के एक छोर पर बारिश हो रही थी, तो दूसरे छोर पर पानी की एक बूंद भी नहीं पड़ी।सुबह होते ही तेज चिलचिलाती हुई धूप निकली, जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ता गया। हर्रैया तहसील के छावनी कस्बे में शुक्रवार रात दो बजे के बाद झमाझम बरसात हुई। कुछ देर तक हुई बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया। इसी प्रकार हर्रैया क्षेत्र में भी रात दो बजे के बाद हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई, इसके बाद बरसात होने लगी। इसी दौरान तेज हवाएं चल रही थीं।बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज के पास सड़क पर पेड़ टूटकर गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरे होने से आवाजाही में समस्या हुई। तेज हवा चलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.