बस्ती जनपद के 12 केंद्रों पर कल होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 की परीक्षा 31 मई को बस्ती जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 4550 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा का प्रथम सत्र पूर्वान्ह 09:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपरान्ह 02:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक संचालित होगा। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बैठक में बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- बीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.