बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गोभिया गांव स्थित एक मैरेज हॉल पर वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर किए गए हमले के दौरान युवक को बचाने आए उसके भाई पर भी प्राणघातक प्रहार किया गया। हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों को जुटता देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के गोभिया निवासी अमित सिंह ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके विपक्षी पुरानी रंजिश रखते हुए आए दिन मारपीट व विवाद कर उनकी जमीन को कब्जा करने की नीयत में लगे रहते हैं। कप्तान...