पीलीभीत, अप्रैल 19 -- भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आबेडकर जयंती पर बस्ती चलो अभियान चलाया गया। सदर विधानसभा के मोहल्ला डालचंद्र , नखासा , वेनी चौधरी , बाग गुलशेर खा एवं मोहम्मद फारूख में लाभार्थियों से संपर्क किया। इस दौरान सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लाभों से अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, अम्बरीष शर्मा, अभिमन्यु गंगवार, अभिषेक सिंह पटेल, राहुल सक्सेना, सागर सैनी, पीयूष अग्रवाल, अमन बाबू,गोविंद पासवान, सियाराम मौर्य आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- घर-घर जनसंपर्क कर उपलब्धियों की पुस्तिकाएं बांटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...