प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत खभोर में वर्मा बस्ती को जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर दर्जनों महिलाएं एसडीएम पट्टी के पास पहुंच गई। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्र को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत लेकर आई नीलम, कुसुम, शीला, सुमन, रंजना सहित अन्य पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि वर्मा बस्ती जाने वाले मार्ग को अवैध अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया गया है। इससे गांव के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों और ब्लॉक में भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। एसडीएम ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम पूर्णेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया गया। टीम मौके पर जांच कर बंद रास्ते को खुलाएगी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.