बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कोतवाली थानांतर्गत हर्दिया-वाल्टरगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह घोड़ा रेहार पुलिया के पास ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा पर आम लदा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के छोटा नंदापुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र वीरेन्द्र, मंगलवार की सुबह बाइक लेकर बस्ती शहर की तरफ किसी काम से जा रहा था। अभी वह कोतवाली थानांतर्गत घोड़ा रेहार के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रमोद को सिर और पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर जुटे लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन एम्...