बस्ती के विराट ने लखनऊ में जीता रोबो रेस प्रतियोगिता
बस्ती, अगस्त 23 -- बस्ती। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कोड बॉट चैंपियनशिप 2026 में बस्ती के कटेश्वरपार्क निवासी अपर सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी के पुत्र विराट त्रिपाठी ने राष्ट्रीय एआई रोबोटिक रोबो रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रतियोगिता जीत ली। विराट को नगद पुरस्कार के साथ मेडल, ट्राफी, प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। विराट सीएमएस लखनऊ में कक्षा आठ के छात्र हैं, जो पिछले काफी समय से रोबोटिक पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादी मिथिला त्रिपाठी, माता सोनी त्रिपाठी व शिक्षकों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.