बस्ती, जून 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमजोत क्षेत्र के खतमसराय गांव निवासी खो-खो खिलाड़ी आयुष्य मौर्य को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल इनविटेशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता नेपाल देश के पोखरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिसमें बस्ती जिले से खो-खो की राष्ट्रीय टीम इंडिया में चयनित अंडर-19 खो-खो के खिलाड़ी आयुष मौर्य ग्राम खतमसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अभिराज और यशराज का नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में चयन आयुष ने इ...