बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में गुरुवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर जीआरपी और मुंडेरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ पर 'जय भीम लव' लिखा मिला है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम गेट संख्या 190 से करीब 1.5 किलोमीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आकर मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास जारी है। पहचान हो...