सिमडेगा, अप्रैल 3 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस्ती के बीच संचालित अंग्रेजी शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दुकान को हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर दुकानदार के पास पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने शराब दुकान के प्रबंधक से मिलकर इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि दुकान के ठीक बगल में स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, जिससे बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही शराब दुकान के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.