शामली, अप्रैल 13 -- कस्बे से सटे जमालपुर ग्राम सभा के मजरे चंदनपुरी में खुले एक ओयो कनिका होटल को लेकर ग्रामीणों में रोष लगातार गहराता जा रहा है। रविवार देर शाम अमीर आलम, मोहसिन मास्टर, जाहिर, इकरामुद्दीन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर होटल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से इसे तत्काल बंद कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि करनाल हाईवे के पास, झिंझाना ईदगाह के निकट घनी आबादी के बीच इस प्रकार का होटल खोला जाना पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका बनी रहती है, जिससे गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। यह भी पढ़ें- सेवराई में प्रस्तावित शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि होटल के आसपास आने-जाने के दौरान कुछ लोग राहगीर म...