बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। गोण्डा-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कटरा शिवदयालगंज बाजार कनकपुर के पास रविवार को दिन में ढाई बजे हुए हादसे में बस्ती के माझा गंगापुर निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। यह तीनों बस्ती से बहराइच के कैसरगंज में अपनी ससुराल जा रहे थे। नवाबगंज क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कलवारी थानाक्षेत्र स्थित गंगापुर माझा के रहने वाले मानसिंह निषाद (42), अपनी पत्नी उर्मिला (40) तथा बेटे युवराज उर्फ लवकुश (14) के साथ बाइक से अपनी बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में स्थित ग्यारह सौ रेती गांव में अपने ससुराल जा रहे थे। छह मई को उर्मिला के भाई की बेटी की शादी है। रास्ते में नवाबगंज गोंडा थानाक्षेत्र के शिवदयालगंज बाजार स्थित कनकपुर पेट्रोल पंप के पास अयोध्या-गोंडा मार्ग पर र...