संवाददाता, मार्च 30 -- नोएडा सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में शनिवार रात को तेल व्यवसायी की बेटी ने 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोसाइटी के कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्ती के मुंडेरवा गांव निवासी तेल व्यवसायी संजय जायसवाल नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में 28वें तल पर स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी अर्पिता जायसवाल पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले वह पंजाब से नोएडा आई थी। शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सबने थोड़ी देर बातचीत की। यह भी पढ़ें- यूपी: तेजी से बढ़ते इस शहर में सस्ती प्रॉपर्टी पाने का मौका, बिक्री इसी महीने से फिर वे अपने कमरों में स...