बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर से सटे डमरूवा जंगल में शनिवार को आग लग गई। भीषण आग से लगभग 105 बीघा क्षेत्र में फैले जंगल में करीब 7500 पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। जंगल में रहने वाले कई जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें और धुआं उठने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग के रेंजर अजय सिंह ने बताया कि जंगल का कुल क्षेत्रफल लगभग 15 हेक्टेयर है। इस जंगल में कंजी, नीम, शीशम सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 75 सौ पेड़ लगाए गए हैं। अधिकतर पेड़ बड़े और पुराने हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। उन्होंने बताया कि विभाग के दर्जनभर से अधिक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड की दो टैंकर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन पानी समाप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.