बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला को ऑपरेशन थियेटर में ही दिल का दौरा पड़ गया। महिला की हालत अचानक गंभीर होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमएस डॉ. अनिल कुमार भी पहुंच गए।चिकित्सकों की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद स्थिति पर काबू पाया। महिला की परिजनों से बात कराई गई। चिकित्सकों की सलाह पर महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में हलचल मची रही। किसी अनहोनी की आशंका व विवाद के डर से अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस कर्मी और अस्पताल के गार्ड इस दौरान वहां मुस्तैद रहे।नगर बाजार क्षेत्र की रहने वाली पुष्पा पत्नी पंकज को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने ऑपरेशन की सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.