बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसो. की कार्यसमिति के कार्यकाल की अंतिम बैठक तीन मई 2016 को 11 बजे से एक होटल में होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा नई कार्यकारिणी का गठन है। संगठन की मंशा के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी के पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी। यह जानकारी बीसीडीए अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...