बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की खिलाड़ी खुशी वर्मा का चयन जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से दो अप्रैल तक उड़ीसा के कटक में आयोजित होगी। खुशी वर्मा पुत्री पतिराम वर्मा गोपालापुर की निवासी हैं। हाल ही में बिजनौर में 21, 22 व 23 मार्च को आयोजित जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ। खुशी ने इसी वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.