बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी को बहलाकर लुधियाना ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस कार्यालय के अनुसार आरोपी अमन यादव की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। उस पर किशोरी को बहलाकर अपने साथ लुधियाना ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बस्ती लौटने के बाद भी उसके साथ बदसलूकी की गई। अमन के परिजनों पर भी अपमानित करने का आरोप है। इस मुकदमे में आरोपी गोंडा छपिया के रहने वाले आरोपी अमन यादव को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात होने के बाद शादी से इनकार किया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ अजय कुमार यादव, एसआई राम कलेश चौहान, हेड का...