बस्ती-कांटे मार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के ग्राम बनकसही के पास बस्ती-कांटे मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी अंगद गुप्ता (22) पुत्र सूरज गुप्ता तथा आदित्य निषाद (21) पुत्र प्रदीप निषाद मोटरसाइकिल से बस्ती से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। रास्ते में ग्राम बनकसही के पास सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए。 यह भी पढ़ें- बस्ती में सड़क हादसे में दो युवकों की मौतसड़क पर मानवता इसी दौरान सल्तौवा गोपालपुर थाना सोनहा निवासी सूरज कुमार (22...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.