बस्ती और विद्यालयों में घुसी बाढ़, कई सम्पर्क मार्ग डूबे
बलिया, सितम्बर 1 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खतरा बिंदु के बाद अब मीडियम फ्लड को भी पार कर चुकी गंगा अब उग्र हो चली हैं। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। गंगा के बाढ़ का पानी सोमवार को बलिया सदर और बैरिया तहसील के आधा दर्जन से अधिक बस्तियों में प्रवेश कर गया। बाढ़ के कारण शिक्षा क्षेत्र बैरिया के चार विद्यालयों के बच्चों की छुट्टी कर दी गयी। बढ़ाव का आलम यही रहा तो अगले 24 घंटों के बाद तीन दर्जन से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित हो जायेंगी। नदी का उग्र रुख देख तटवर्ती लोग सहमे हुये हैं।
बाढ़ के प्रभाव गंगा का जलस्तर सीजन में दूसरी बार रविवार की रात मीडियम फ्लड लेबल को पार कर गया। आक्रामक होती लहरों ने हजारों की आबादी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सोमवार की शाम तक दर्जन भर बस्तियों में बाढ़ का पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.