बस्ती-अय़ोध्या हाईवे पर गड्ढों की मरम्मत के दौरान हादसे में मजदूर की मौत, इंजीनियर समेत दो गंभीर
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण बने गड्ढों की मरम्मत के दौरान रविवार/सोमवार देर रात हादसा हो गया। मरम्मत कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल मजदूर का अयोध्या में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार/सोमवार रात करीब 1:30 बजे छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा के पास हुई। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए。 यह भी पढ़ें- क्वालिटी चेकिंग करने गए जूनियर इंजीनियर का खंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.