हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 5 -- अयोध्या फोरलेन पर बुधवार अपराह्न ओवरटेकिंग को लेकर बुलेट सवार दो दबंगों ने दाह संस्कार के लिए शव लेकर अयोध्या जा रहे लोगों की बस पर फायरिंग कर दी। बस के शीशे पर गोली लगने से लोगों में दहशत फैल गई। बस में सवार लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ना चाहा लेकिन वे फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लालगंज थाना क्षेत्र के खोरिया निवासी अमरनाथ उपाध्याय के पिता का स्वर्गवास मंगलवार को हो गया था। बुधवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बस से अयोध्या जा रहे थे। अमरनाथ के ममेरे भाई हरिकेश पांडेय ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे बस छावनी और परसरामपुर थाना क्षेत्र के मध्य स्थित निर्माणधीन रिंगरोड फ्लाईओवर के आगे निकली तो बुलेट पर सवार दो युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.