बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हर्रैया थानांतर्गत बड़हर कला गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी केबिन में फंस गए। बताया जा रहा है कि पिकअप गोरखपुर से अयोध्या की ओर जा रही थी। इसी दौरान बड़हर कला के पास गुरुवार/ शुक्रवार की देर रात किसी कारणवश वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस व एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी।सूचना यह भी पढ़ें- Basti News: हाईवे पर भीषण हादसा, केबिन काटकर फंसे चालक को निकाला मिलते ही एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम व स्थानीय लोग काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निका...