बस्ती: बाइक से स्टंट करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 146 वाहनों का हुआ चालान
बस्ती, मई 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर एक साथ सभी तिराहे व चौराहों पर एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक से स्टंट करने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारी, हेलमेट आदि को लेकर वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले 146 वाहनों का चालान काटकर इन पर एक लाख 74 हजार 500 रुपये का चालान लगाया गया। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि यातायात नियमों के पालन को लेकर औचक रूप से चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गुरुवार की देर रात दस बजे से लेकर मध्यरात्रि 12 बजे तक शहर के मालवीय तिराहा, दक्षिण दरवाजा, बड़ेबन और रोडवेज तिराहा पर एक साथ चेकिंग अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.