नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा। जीबीयू के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गुरुवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को लेखन और पढ़ाई सामग्री समेत अन्य उपयोगी वस्तुएं बांटी। बच्चों ने भी मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। यह पहल विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के कम्यूनिटी सर्विस क्लब की ओर से की गई। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति कंवर, डॉ. यशवंत कुमार और डॉ. पूजा जैन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.