बलिया, अगस्त 21 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खतरा बिंदु पार करने के बाद मीडियम फ्लड के करीब पहुंच चुकी गंगा का रुख अब आबादी की ओर हो गया है। नदी के बाढ़ का पानी निचले इलाकों की बस्तियों मे प्रवेश करने लगा है। इससे जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन के साथ ही बाढ़ विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। एनएच-31 के डेंजर जोनों के साथ ही तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है। जिन बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है, उनमें अफरा-तफरी का माहौल बनने लगा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बाढ़: स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावितजल स्तर की स्थिति केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे गंगा का जल स्तर 58.430 मीटर दर्ज किया गया। खतरा बिंदु (57.615 मीटर) से 82 सेमी ऊपर बह रही नदी अप...